लखनऊ 13 नवम्बर। उत्तर प्रदेश सूचना आयोग, आरटीआई भवन गोमती नगर लखनऊ में सूचना का अधिकार संगठन की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सूचना का अधिकार कार्यकर्ता एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक शुक्ला ने की। बैठक का संचालन प्रदेश अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी द्वारा किया गया। बैठक में हाथरस जिले से संगठन के जिला अध्यक्ष राजीव वार्णेय की उपस्थिति विशेष रूप से महत्वपूर्ण रही। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी और लखनऊ मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक अवस्थी ने आरटीआई कार्यकर्ताओं की सुरक्षा और न्याय की दिशा में संगठन के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि देशभर में संगठन का विस्तार किया जा रहा है ताकि किसी भी आरटीआई कार्यकर्ता का उत्पीड़न या शोषण न हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि ऑनलाइन सुनवाई के दौरान भ्रष्टाचार और जन सूचना अधिकार अधिनियम 2005 का उल्लंघन गंभीर चिंता का विषय है, जिसकी उच्चस्तरीय जांच आवश्यक है। दोषी राज्य सूचना आयुक्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भ्रष्टाचार पर लगाम लग सके और प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित हो सके।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
होली की मस्ती में पांच करोड़ रूपये
March 6, 2026
हाथरस में आरएसपी अध्यक्ष पर अवैध कब्जे
March 6, 2026
हाथरस में धूमधाम से निकली चेतेश्वर महादेव
March 6, 2026
चाउमीन वेंडर से नौ हजार रुपए ठगे,
March 6, 2026
सावधान ! सासनी के इन क्षेत्रों में
March 6, 2026
अनियंत्रित कार नीम के पेड़ से टकराई,
March 6, 2026
ट्रेन की चपेट में आने से युवक
March 6, 2026
Weather
Hathras
12:18 pm,
Mar 7, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






































