Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 अक्टूबर । समग्र शिक्षा (माध्यमिक) उत्तर प्रदेश, जनपद हाथरस के तत्वावधान में आज दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को पी.बी.ए.एस. इंटर कॉलेज, हाथरस में जनपद स्तरीय विज्ञान एवं शिक्षण अधिगम प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी जिला विद्यालय निरीक्षक हाथरस के निर्देशन में आयोजित की गई, जिसका उद्घाटन प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार शुक्ला, श्री लाखन सिंह एवं जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक श्री डी.पी. सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान एवं तकनीक से जुड़े विषयों पर अपने नवाचार प्रदर्शित किए। प्रदर्शनी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल तकनीकी, संचार प्रौद्योगिकी, पर्यावरण संरक्षण, जल प्रदूषण, मिट्टी की जलधारण क्षमता, रोबोट तकनीक, जल संरक्षण एवं जल शोधन जैसे विषयों पर बनाए गए क्रियाशील एवं आकर्षक मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इस विज्ञान प्रदर्शनी में लगभग 75 विद्यालयों के 350 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसके साथ ही राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए शिक्षण अधिगम (टी.एल.एम.) प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें 35 राजकीय विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लेकर अपनी रचनात्मक शिक्षण सामग्रियों का प्रदर्शन किया। विज्ञान प्रदर्शनी में निर्णायक मंडल में डॉ. सौरभ जैन, श्री प्रमोद पाराशर, श्री अमित कुमार राय, श्रीमती रजनी यादव शामिल रहे। वहीं टी.एल.एम. प्रदर्शनी के निर्णायक के रूप में डॉ. प्रीति वर्मा, डॉ. शुभंकर पांडे, श्री बृजेश कुशवाहा, श्री कमलेश कुमार कुशवाहा, डॉ. फैजिया सिद्दीकी, डॉ. राकेश बाबू एवं श्री राजकुमार उपस्थित रहे।

विज्ञान प्रदर्शनी के परिणाम में वरिष्ठ वर्ग में

  • प्रथम स्थान – हर्षित शर्मा (सी.एल.आर.एन. सेकसरिया इंटर कॉलेज, हाथरस)
  • द्वितीय स्थान – प्रियांशी वर्मा (रामचंद्र कन्या इंटर कॉलेज, हाथरस)
  • तृतीय स्थान – खुशबू वार्ष्णेय (सेठ हरचरनदास कन्या इंटर कॉलेज, हाथरस)

जबकि सांत्वना पुरस्कार सानिया, शौर्य, गिरीश कुमार, सौरभ सारस्वत एवं वरदान को प्रदान किए गए।

कनिष्ठ वर्ग में

  • प्रथम स्थान – मोनिका चौधरी (इंटरमीडिएट कॉलेज, कुरसंडा)
  •  द्वितीय स्थान – गौरव (राजकीय हाईस्कूल, दरकौली)
  • तृतीय स्थान – कृष पुंढीर (राजकीय हाईस्कूल, पचायता)

जबकि सांत्वना पुरस्कार मयंक, विनय कुमार, कृष्ण कुमार, अलिशा एवं संगम चौधरी को प्राप्त हुए।

टीएलएम प्रदर्शनी में विषयवार विजेता रहे —

हिंदी में श्रीमती सीमा दिवाकर, अंग्रेजी में रचना कुमारी, गणित में संजीव कुमार, रसायन विज्ञान में प्रियंका सोलंकी, भौतिक विज्ञान में नीलम दिनकर, जीव विज्ञान में रुचि सारस्वत तथा सामाजिक विज्ञान में नीलम कुमारी प्रथम स्थान पर रहीं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कुन्तेश कुमार, अरविंद चौहान, संजीव सेंगर, विनय जैन, चंद्रगुप्त मौर्य, रमेशचंद शर्मा, संजय सेंगर, जितेन सिंह, शिवानी, सुरेंद्र तिवारी सहित अनेक शिक्षकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक श्री डी.पी. सिंह एवं डॉ. मनोज शर्मा द्वारा किया गया। आयोजन के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार वितरित किए गए तथा विज्ञान एवं शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page