हाथरस 25 सितम्बर । जिला खेल कार्यालय हाथरस द्वारा आज जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम हाथरस में सब जूनियर बालक वर्ग कुश्ती एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय सीनियर पुरुष-महिला एथलेटिक का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इन ट्रायल्स में चयनित खिलाड़ी आगामी 26 सितम्बर को मंडलीय चयन ट्रायल्स में अहिल्या बाई होलकर स्पोर्ट्स स्टेडियम अलीगढ़ में प्रतिभाग करेंगे। कुश्ती का चयन ट्रायल कृष्ण कुमार, दीपक कुमार, अंशुल चौधरी और सतेन्द्र कुमार द्वारा लिया गया, वहीं एथलेटिक का चयन ट्रायल वर्षा रानी, अंसार हुसैन और सुजी यादव की देखरेख में सम्पन्न हुआ। पूरी प्रक्रिया उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव की निगरानी में हुई।
चयनित खिलाड़ी
कुश्ती (Wrestling)
- विनय
- रजत शर्मा
- ललित कुमार
- निशांत कुमार
एथलेटिक (Athletics)
- 100 मीटर: अमन कुमार
- 200 मीटर: प्रेम
- 400 मीटर: डिक्कन कुमार
- 800 मीटर: विकास कुमार
- 1500 मीटर: दानिस
- जेवलिन: अनुज पचौरी
- शॉटपुट: रोहित कुमार कुशवाह, तपन सिकरवार
- डिस्कस: अभिषेक चाहर
- लॉन्गजंप: अंकित तिवारी
- 4×100 रिले: लक्की, राहुल, जतिन, गोपाल