हाथरस 27 मई । भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा हाथरस जनपद की विभिन्न तहसीलों, नगरों एवं टाउन एरिया में सादगीपूर्ण ढंग से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने स्वयं सासनी तहसील के ग्रामीण क्षेत्र में पहुँचकर पंडित नेहरू की प्रतिमा/छवि पर माल्यार्पण किया। उन्होंने पंडित नेहरू के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं लोकतांत्रिक सोच को याद करते हुए कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जनमानस तक पहुँचाया और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने कहा कि “पंडित नेहरू का दृष्टिकोण, वैज्ञानिक सोच और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आज भी हमें एक प्रगतिशील भारत निर्माण की प्रेरणा देती है।” इस अवसर पर मुकेश उपाध्याय, पुष्पेंद्र सिंह, सचिन उपाध्याय, दिनेश उपाध्याय, दीपू चौहान, दीपक उपाध्याय, राजशेखर, विशाल कुमार बंटी, सिब्बुन गायच, एवं राहुल सेंगर सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।