Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 फरवरी । जेटीआरआई लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश, हाथरस, सतेन्द्र कुमार के आदेशानुसार जनपद न्यायालय, हाथरस के समस्त कर्मचारियों के सतत सीखने हेतु वातावरण निर्मित किये जाने के उद्देश्य से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग कक्ष, जनपद न्यायालय, हाथरस मंे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस के अपर जनपद न्यायाधीश, सचिव, प्रशान्त कुमार के मार्गदर्शन में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हाथरस, मुन्नालाल द्वारा समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट को भारतीय न्याय संहिता के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर सिविल जज(व.प्र.) त्वरित न्यायालय, अनु चौधरी, सिविल जज(क.प्र.) श्रुति त्रिपाठी,अपर सिविल जज (क.प्र.), अनिष्का चौधरी, सिविल जज (क.प्र.),एफ.टी.सी., प्रथम, शिवजी यादव व अपर सिविल जज (क.प्र.) शिव कुमार यादव रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page