हाथरस 30 अगस्त । डीपीएस हाथरस की कक्षा 10 की छात्रा वैष्णवी सिंह ने इतिहास रचते हुए उत्तर प्रदेश से पहली खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया हैं जिसने इंटरनेशनल हैंडबॉल फेडरेशन वर्ल्ड चैंपियनशिप U-18 के लिए क्वालीफाई किया है। यह पहली बार है जब भारत इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर पाया है और वैष्णवी की यह उपलब्धि स्कूल, हाथरस और उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। वैष्णवी ने सबसे पहले 12 जुलाई को नोएडा में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में भाग लिया, जहाँ उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से प्भ्थ् वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्थान पक्का किया। यह चैंपियनशिप 14 से 25 अगस्त 2024 तक नानजिंग, हांगकांग, चीन में आयोजित की गई थी। अपनी इस सफलता पर वैष्णवी ने प्रधानाचार्या का निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। प्रधानाचार्या श्रीमती नीना चक्कु ने भी उन्हें इस अद्वितीय उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि वैष्णवी ने डीपीएस हाथरस, और पूरे उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यह स्कूल की गौरवशाली उपलब्धियों की यात्रा में एक नया मील का पत्थर स्थापित करने जैसा है। विद्यालय के सभी शिक्षकगण और छात्रगण वैष्णवी की इस ऐतिहासिक सफलता पर गर्व से अभिभूत हैं।
Check latest article from this author !
घर में घुसकर गाली-गलौज व मारपीट, नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
September 14, 2024
गांव लुहेटा में मकान गिरने से आठ साल की बच्ची घायल
September 14, 2024
Related Posts
Recent Posts
सहकारी समिति कार्यालय का ताला तोड़कर इनवर्टर-बैटरी
September 14, 2024
घर में घुसकर गाली-गलौज व मारपीट, नामजदों
September 14, 2024
गांव लुहेटा में मकान गिरने से आठ
September 14, 2024
तीन दिन से गायब बच्चे का नहीं
September 14, 2024
कार की चपेट में आने से ट्रैफिक
September 14, 2024
सादाबाद : गांव नगला बीरबल में हुई
September 14, 2024
सादाबाद : बूथों पर भाजपा बना रही
September 14, 2024
Weather
Hathras
5:32 pm,
Sep 15, 2024
26°C
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
0 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap