Hamara Hathras

15/09/2024 4:52 am

Latest News

सासनी 29 अगस्त । कस्बा के विद्यापीठ इंटर कॉलेज में मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया। राजीव कुमार ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद जी के जीवन परिचय पर डालते हुए बताया कि एक भारतीय फील्ड हॉकी प्लेयर थे। जिन्हें बड़े पैमाने पर हॉकी का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी माना जाता है। ध्यानचंद के गोल करने की क्षमता कमाल की थी। उनके खेलने के दौरान भारत ने हॉकी में तीन गोल्ड मैडल (1928, 1932 और 1936) ओलंपिक में जीते थे। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य देश में खेलों को प्रोत्साहित करना और खिलाड़ियों को सम्मानित करना है। इस अवसर को सभी छात्र-छात्राओं को खेल खिलाए । प्रधानाचार्य डॉक्टर राजीव कुमार अग्रवाल ने सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, राजीव कुमार, भारत सिंह, नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, हनी वशिष्ठ, शिवम कुशवाहा, यश कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page