Hamara Hathras

14/09/2024 9:43 pm

Latest News

हाथरस 26 अगस्त । आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जिले की सभी गौशालाओं पर गौ पूजन किया गया। जनपद स्तरीय कार्यकम जिले की सबसे बडी गौशाला अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल पराग डेयरी में जिलाधिकारी आशीष कुमार, सदर विधायका अंजुला सिंह माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, ब्लाक प्रमुख सासनी, मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, डीपीओ मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, एडीओपी गौसेवक एवं अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा गौ पूजन किया गया। आचार्य पंकज दत्त शर्मा के द्वारा गौ पूजन कराया गया। पूजन के उपरान्त सदर विधायका द्वारा सासनी के आठ कुपोषित परिवारों के लभार्थियों को दूधारू गौवंश वितरित किये गये। विधायका द्वारा यह भी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गये कि गौवशों को परिवार
के सदस्यों की तरह रखो, उनको किसी भी स्थिति मे न छोडा जाये। इसके बाद गौवंश संरक्षण एवं सर्वधन समिति के खाते के QR Code प्रसारित किया गया, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा सबसे पहले दान देकर उपस्थित सभी गौवंश प्रेमी एवं अन्य समस्त अधिकारियों को दान देने हेतु प्रेरित किया। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी सासनी द्वारा भी खाते मे स्वेच्छानुसार दान दिया गया।

इसके बाद वृहद गो संरक्षण केन्द्र पुन्नैर मे विधायका हाथरस सदर, सिकंदराराऊ विधायक के बेटे डा तरूण राणा, ब्लाक प्रमुख, मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी सदर, ग्राम प्रधान एवं अन्य जनप्रतिनिधियों गौंसेवको द्वारा गौ पूजन किया गया। गौपूजन कर गौवंशों को केला, गुड चना अदि खिलाया गया। मुरसान एवं हसायन में ब्लाक में ब्लॉक प्रमुख,पशुचिकित्सक, प्रधान, केयर टेकर द्वारा एवं नगर पलिका क्षेत्र के अंतर्गत सहपऊ, सिकंदराराऊ एवं सादाबाद में चैयरमैन, पशुचिकित्सक, पशुधन प्रसार अधिकारी द्वारा गौपूजन का कार्यकम किया गया। जनपद की समस्त गोशाला में भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page