हाथरस 19 अगस्त । कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ओडपुरा निवासी 25 वर्षीय गोवर्धन पुत्र जीतू पंजाब में कपड़े की फेरी लगाने का काम करता था। जनपद एटा के कस्बा जलेसर से उसकी शादी करीब चार साल पहले विमलेश के साथ हुई थी। शादी के बाद जीतू के एक बच्चा भी हुआ। कुछ दिन पहले पत्नी अपने मायके चली गई। दो दिन पहले जीतू उसे अपने घर बुलाने के लिए गया तो पत्नी ने उसे यह कहकर वापस लौटा दिया कि वह रक्षाबंधन के त्यौहार के बाद ही वापस ससुराल आएगी। इस बात से जीतू नाराज हो गया और आज दोपहर को वह अपने घर से निकल गया। थोड़ी देर बाद ग्रामीणों ने उसका शव को गांव के बाहर एक पेड़ पर लटका हुआ देखा। मौके पर भीड़ लग गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों से मामले को लेकर पूछताछ की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। युवक की मौत से परिवार व गांव में मातम छा गया।
Check latest article from this author !
घर में घुसकर गाली-गलौज व मारपीट, नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
September 14, 2024
गांव लुहेटा में मकान गिरने से आठ साल की बच्ची घायल
September 14, 2024
Related Posts
Recent Posts
सहकारी समिति कार्यालय का ताला तोड़कर इनवर्टर-बैटरी
September 14, 2024
घर में घुसकर गाली-गलौज व मारपीट, नामजदों
September 14, 2024
गांव लुहेटा में मकान गिरने से आठ
September 14, 2024
तीन दिन से गायब बच्चे का नहीं
September 14, 2024
कार की चपेट में आने से ट्रैफिक
September 14, 2024
सादाबाद : गांव नगला बीरबल में हुई
September 14, 2024
सादाबाद : बूथों पर भाजपा बना रही
September 14, 2024
Weather
Hathras
3:04 pm,
Sep 15, 2024
26°C
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
0 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap