Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 जुलाई। रति का नगला स्थित कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर एवं अटारी, कानपुर के मार्गदर्शन में ‘समूहबद्ध अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन’ एवं किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के 200 से अधिक किसानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. एसआर सिंह ने की। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक एवं कार्बनिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम कर जैविक एवं प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना समय की आवश्यकता है। इससे भूमि की उर्वरता बनी रहती है और किसानों को गुणवत्तापूर्ण उत्पादन प्राप्त होता है। इस अवसर पर 50 किसानों को तिल तथा 50 किसानों को मूंगफली के उन्नत किस्म के बीज वितरित किए गए, ताकि किसान आधुनिक तकनीकों के साथ अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकें। गोष्ठी को संबोधित करते हुए कृषि वैज्ञानिक डॉ बलवीर सिंह ने मूंगफली की वैज्ञानिक खेती, उन्नत प्रबंधन तकनीकों एवं रोग-कीट नियंत्रण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने तिल की फसल में तेल की मात्रा एवं उत्पादन बढ़ाने के लिए उन्नत कृषि तकनीकों और वैज्ञानिक उपायों पर भी किसानों को मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने वैज्ञानिकों से खेती से जुड़े विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक डॉ हरविंदर सिंह, डॉ आकांक्षा सिंह, डॉ शैलजा देवी सहित अमृतपाल एवं कुलदीप भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page