सिकंदराराऊ (हसायन) 19 मई । क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के द्वारा उन्नीस मई दिन आज प्रधान व प्रधान पतियों को कार्यकाल का विस्तार कराए जाने के लिए लखनऊ में आयोजित रैली में जाने की तैयारी में लगे होने पर प्रशासन ने लखनऊ जाने से रोकने के लिए तमाम विभिन्न ग्राम प्रधानों को उनके घरों पर ही नजरबंद कर दिया।सभी ग्राम प्रधान अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को राजधानी लखनऊ के लिए रवाना होने वाले थे। लेकिन स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए मंगलवार की सुबह से घर पर पहुंचकर इन्हें घर पर ही नजरबंद कर दिया।जिससे प्रधानों में भारी आक्रोश व्याप्त है।क्षेत्र की उन्हत्तर ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान व प्रधान पति अपनी ग्राम पंचायत के कार्यकाल के विस्तार को लेकर अपनी समस्याओं और हकों की आवाज बुलंद करने के लिए मंगलवार को लखनऊ कूच करने का ऐलान किया था।प्रधानों के लख्नऊ जाने की भनक लगते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला शाम से ही अलर्ट मोड पर आ गया। शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका और उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस बल ने संबंधित ग्राम प्रधानों के आवास पर दस्तक दे दी और उन्हें नजरबंद कर दिया।प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से स्थानीय जनप्रतिनिधियों और उनके समर्थकों में गहरा रोष है। नजरबंद किए गए ग्राम प्रधानों का कहना है कि वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखने के लिए लखनऊ जा रहे थे। पुलिस द्वारा इस तरह से घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगाना उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सिकंदराराऊ : बिजली विभाग पर लापरवाही का
May 19, 2026
सिकंदराराऊ : स्वतंत्रता सेनानी बाबा चोब सिंह
May 19, 2026
मुरसान : हैंडपंप लगाने को लेकर दो
May 19, 2026
मुरसान : पंचायत चुनाव समय पर न
May 19, 2026
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20
May 19, 2026
सादाबाद : पुसैनी में दलित युवक की
May 19, 2026
सादाबाद : करवन नदी के सौंदर्यीकरण और
May 19, 2026
Weather
Hathras
9:38 pm,
May 19, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























