Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 मई । जिलाधिकारी अतुल वत्स के निर्देशों के क्रम में सोमवार को पशुपालन विभाग के अधिकारियों और पशु चिकित्सकों की उपस्थिति का वीडियो कॉल एवं जीपीएस फोटो के माध्यम से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अधिकांश अधिकारी अपने-अपने तैनाती स्थलों पर उपस्थित पाए गए, जबकि उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सिकंदराराऊ डॉ. कैलाश चंद्र लोधी बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के अनुसार डॉ. कैलाश चंद्र लोधी ने अवकाश पर होने की जानकारी दी, लेकिन उन्होंने मानव संपदा पोर्टल पर किसी प्रकार का अवकाश आवेदन नहीं किया था। साथ ही यह भी जानकारी मिली कि वे बिना अनुमति मुख्यालय छोड़कर लखनऊ जा रहे थे। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर 18 मई 2026 का उनका वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया है। निरीक्षण के दौरान उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. सुनील तौमर और डॉ. सुधीर कुमार अपने-अपने कार्यस्थलों पर उपस्थित पाए गए। जनपद में तैनात अन्य पशु चिकित्साधिकारी भी विभिन्न पशु चिकित्सालयों एवं गौ संरक्षण केंद्रों पर कार्यरत मिले। जिन अधिकारियों ने मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से विधिवत अवकाश लिया था, उनके अवकाश को मान्य माना गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्य में लापरवाही और बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page