Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 अक्टूबर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव 9 अक्टूबर को कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सभागार कक्ष में संपन्न हुआ। चुनाव में योगेश कुमार आर्या को अध्यक्ष और ज्ञानेन्द्र सिंह को महामंत्री पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव प्रक्रिया प्रांतीय पर्यवेक्षक एवं डीपीए आगरा के अध्यक्ष मुकेश शर्मा की देखरेख में संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी महेश बघेल (डीपीए आगरा) तथा सह चुनाव अधिकारी राजीव उपाध्याय, मंडलीय अध्यक्ष, संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद आगरा मंडल एवं उपाध्यक्ष डीपीए उत्तर प्रदेश की देखरेख में चुनाव कराया गया। इस दौरान मंडलीय सचिव आगरा मंडल राम नरेश परमार और डीपीए आगरा के कोषाध्यक्ष प्रवीन मिश्रा भी मौजूद रहे। चुनाव परिणाम में अध्यक्ष पद पर योगेश कुमार आर्या, महामंत्री पद पर ज्ञानेन्द्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अंशुमान गोयल तथा उपाध्यक्ष पद पर विमल वशिष्ठ ने अधिक मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। वहीं, संगठन मंत्री पद पर सुभाष चन्द्र वर्मा, संयुक्त मंत्री पद पर शांतनु शुक्ला, कोषाध्यक्ष पद पर सुशील कुमार तथा संपरीक्षक पद पर अम्बरीश कुमार सेंगर निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके अतिरिक्त श्री अनिल कुमार सेंगर को सर्वसम्मति से संगठन का संरक्षक नामित किया गया। अधिवेशन एवं चुनाव के सफल आयोजन के साथ एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने तथा फार्मासिस्ट संवर्ग के हितों के लिए कार्य करने की अपेक्षा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page