Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 अगस्त। अलीगढ़ रोड स्थित सदर तहसील के सामने लगे बिजली के पोल में करंट आने से किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार नगर पालिका की ओर से तहसील परिसर के बाहर प्रकाश व्यवस्था के लिए बिजली के पोल लगाए गए हैं। इनमें से एक पोल में पिछले कुछ समय से करंट आ रहा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि बिजली के पोल में करंट आने की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। तहसील के सामने होने के कारण यहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है, ऐसे में करंटयुक्त पोल किसी के लिए भी खतरा बन सकता है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बिजली के पोल की जांच कराकर करंट की समस्या को दूर कराया जाए। लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page