पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से हटकर भाजपा प्रदेश मंत्री के आवास पहुंचे कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय, सासनी में यतेन्द्र शर्मा के आवास पर हुआ भव्य स्वागत, सपा और राहुल गांधी पर साधा निशाना
सासनी 18 अक्टूबर । कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से अलग हटकर अचानक भाजपा प्रदेश मंत्री एवं मीडिया प्रभारी यतेन्द्र शर्मा के सासनी स्थित आवास पर पहुंच गए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्हें भगवान परशुराम शोभायात्रा का उद्घाटन करके सादाबाद से ही रायबरेली वापस लौटना था, लेकिन
सासनी : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल; दो की हालत गंभीर
सासनी 18 अक्टूबर । अलीगढ़-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को श्री हनुमान जी चौकी के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सासनी : एक अभियुक्त चटोरी गली से गिरफ्तारी, आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
सासनी 18 अक्टूबर । थाना सासनी पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सासनी
सासनी : समामाई में नवरात्रि की धूम, दुर्गा बाल कमेटी ने स्थापित की माँ भगवती की भव्य प्रतिमा, जय माता दी के जयकारों से भक्तिमय हुआ वातावरण
सासनी 18 अक्टूबर । नवरात्रि के पावन पर्व पर सासनी क्षेत्र के समामाई गांव में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। दुर्गा बाल कमेटी, समामाई के तत्वावधान में मां भगवती की भव्य एवं आकर्षक प्रतिमा वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ नौ दिनों के लिए स्थापित
धान के खेत में काम कर रहे 11 वर्षीय प्रिंस को सांप ने डसा, चाचा ने सांप को पकड़कर बोतल में किया बंद
सासनी 15 अक्टूबर । सासनी क्षेत्र के गांव चंदैया में धान एकत्रित करते समय 11 वर्षीय बालक प्रिंस को जहरीले सांप ने डस लिया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। पिता राजकुमार तत्काल बालक को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं, उसके चाचा कुलदीप ने हिम्मत दिखाते
पटाखों के गोदाम पर पुलिस की छापेमारी, 12 लाख के पटाखे बरामद, गोदाम में अग्निशमन उपकरण भी नहीं मिले, दो गिरफ्तार
हाथरस/सासनी 15 अक्टूबर। पुलिस ने अवैध से आतिशबाजी और पटाखों के भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने राधिका होटल के बराबर स्थित एक गोदाम पर छापेमारी कर 232 कार्टून और तीन प्लास्टिक की बोरियों में रखे विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद किए
हाथरस में सरकारी चावल की कालाबाजारी का खुलासा, 200 बोरे बरामद, ट्रैक्टर चालक फरार
हाथरस 14 अक्टूबर। सासनी क्षेत्र में सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार देर शाम एसडीएम और पूर्ति निरीक्षक ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर ट्रक से ट्रैक्टर में लोड किए जा रहे सरकारी चावल के 200 बोरे बरामद किए। कार्रवाई के
सासनी के ग्वावा सिटी में सिक्योरिटी गार्ड की अचानक बिगड़ी तबीयत, मौत
सासनी 13 अक्टूबर । कस्बे के आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित ग्वावा सिटी में मंगलवार सुबह ड्यूटी के दौरान एक सिक्योरिटी गार्ड की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा
सासनी में संदिग्ध परिस्थितियों में दो लोगों की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव
सासनी 13 अक्टूबर । क्षेत्र में आज अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध परिस्थितियों में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों घटनाओं की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दोनों मामलों में मौत के
सासनी : एसडीएम ने महिलाओं के सम्मान के लिए महिलाओं से हरी झंडी दिखाकर रैली को कराया रवाना
सासनी 12 अक्टूबर । आज कोतवाली पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति 6.0 के तहत कस्बा में जागरूक रैली निकाली। रैली का शुभारंभ महिला तहसीलदार डॉली यादव, इंस्पेक्टर विपिन चौधरी, कन्या गुरुकुल महाविद्यालय की मुख्य अधिष्ठात्री डॉ पवित्र विद्यालंकार ने हरी झंडी






