Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 जुलाई। भारत विकास परिषद् ब्रज उत्तर प्रांत के गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन अभियान के अंतर्गत आज को लाडपुर स्थित श्री मानिक चंद्र इंटर कॉलेज में प्रथम भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रांतीय गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन प्रभारी तरुण शर्मा एवं भारत विकास परिषद् शाखा के अध्यक्ष जय शर्मा के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम को ब्रज उत्तर प्रांत के प्रांतीय मार्गदर्शक विजय कृष्ण गर्ग, पूर्व क्षेत्रीय संपर्क सचिव आरसी नरूला तथा भारत विकास परिषद् संस्कार शाखा के संरक्षक ऋषि बंसल का सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन परिषद के शाखा सचिव ऋषि कुमार वार्ष्णेय ने किया।

समारोह में शिक्षा, उद्योग, व्यापार और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशिष्ट जनों के साथ-साथ विद्यालय के मेधावी एवं कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। अतिथियों ने रोटरी क्लब ऑफ गोल्ड के अध्यक्ष एवं स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त प्रबंधक श्री वीके शर्मा का पटका पहनाकर तथा भगवान श्रीराम का चित्र भेंट कर सम्मान किया। इसके अलावा मेटल व्यवसायी विनय खंडेलवाल, हींग व्यवसायी राकेश बंसल, घी व्यवसायी राजकुमार अग्रवाल, समाजसेवी गुलशन अरोड़ा, ओपी सलूजा, विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्यनारायण राम, उपप्रधानाचार्य हरिश्चंद्र सरोज तथा शिक्षकगण धर्मेंद्र सिंह, दिनेश चंद जैन, हिम्मत सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, पवन पाठक, विष्णु लवानिया, शशिकांत यादव, पवन शर्मा, दिलीप यादव, कृष्ण, शालिनी सिंह एवं प्रीति सिंह सहित अनेक शिक्षकों एवं समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय की विभिन्न मेधावी एवं कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट छात्राओं को भी प्रशस्ति एवं सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम को वरिष्ठ सर्राफा व्यवसायी एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के संरक्षक बौहरे बृजमोहन शर्मा का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। आयोजन को सफल बनाने में प्रवीण खंडेलवाल, रिचा खंडेलवाल, सुरेश अग्रवाल, सत्यवीर सिंह, प्रवीण कुमार, सोनू कुमार, नवनीत कुमार एवं यशवीर सिंह सहित अनेक सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वक्ताओं ने कहा कि गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन जैसे कार्यक्रम समाज में गुरुजनों के सम्मान की परंपरा को मजबूत करने के साथ-साथ विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने का कार्य करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page