हाथरस 02 सितंबर। सेठ फूल चंद बागला (पीजी) कॉलेज, हाथरस के सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधि विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत 2 सितंबर को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय कला एवं संस्कृति के प्रति रुचि विकसित करने के साथ उनकी रचनात्मकता, कल्पनाशीलता, कलात्मक अभिव्यक्ति और टीम भावना को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न टोलियों के रूप में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों द्वारा तैयार की गई रंगोलियों का मूल्यांकन मौलिकता, कलात्मकता, रंग-संयोजन, विषय-वस्तु एवं समग्र प्रस्तुति के आधार पर किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) महावीर सिंह छोंकर के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन में प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। उन्होंने विजेता एवं सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों में निरंतर सहभागिता के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में टोली संख्या-3 की मुस्कान, प्रियंका एवं कल्पना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टोली संख्या-4 की दामिनी पाण्डेय एवं पलक पाण्डेय द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं तृतीय स्थान संयुक्त रूप से टोली संख्या-6 की पूर्णा तथा टोली संख्या-2 की प्रिया रौतेला, प्रिया द्विवेदी, राधा उपाध्याय एवं अंजलि शर्मा को प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. वीरेश शर्मा, डॉ. पप्पू चौधरी एवं डॉ. अंकिता शामिल रहीं। प्रतियोगिता की संयोजक डॉ. दीपा ग्रोवर रहीं। सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधि विभाग के सदस्यों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।इस अवसर पर मुख्य अनुशासन अधिकारी प्रो. के. एन. त्रिपाठी, प्रो. सुनंदा महाजन, डॉ. विमलेश (सह-संयोजक), प्रो. संध्या कुमारी, डॉ. प्रेम किशोर, डॉ. कमलेश कुशवाहा, डॉ. विनय वर्मा, डॉ. अंजुला, डॉ. विजयदीप, डॉ. रमा, डॉ. निखिल मिश्रा, डॉ. अनीता शर्मा सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।













