Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
हाथरस 21 अगस्त। सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के तत्वावधान में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित
प्लेसमेंट टॉक में विद्यार्थियों को दिए करियर सफलता के मंत्र
अलीगढ़ 21 अगस्त। मंगलायतन विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों एवं कॉरपोरेट जगत की आवश्यकताओं से अवगत कराने के उद्देश्य से प्लेसमेंट टॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यह जानकारी दी गई कि शैक्षणिक जीवन से कॉरपोरेट जगत तक का सफल
मंगलायतन विश्वविद्यालय में 22-23 अगस्त को होगा ‘नवदीक्षा 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम
अलीगढ़ 21 अगस्त। मंगलायतन विश्वविद्यालय में नव-प्रवेशित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभ शुरुआत के उद्देश्य से 22 एवं 23 अगस्त को ‘नवदीक्षा 2026’ (Orientation Programme) का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय कार्यक्रम में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक
ससुराल पक्ष पर घर में घुसकर युवक से मारपीट का आरोप, जान से मारने की धमकी
हाथरस/सहपऊ। थाना क्षेत्र के गांव बुढाईच में ससुराल पक्ष के लोगों पर घर में घुसकर युवक के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना सहपऊ में तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया है। गांव बुढाईच निवासी लोकेश कुमार ने पुलिस
मुरसान : दो लाख रुपये की बकाया रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी का आरोप
हाथरस (मुरसान) 20 अगस्त । क्षेत्र के गांव खेड़ा बरामई निवासी एक व्यक्ति ने अपने रिश्तेदार पर दो लाख रुपये की बकाया रकम वापस नहीं करने और पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद
दहेज उत्पीड़न और देवर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पांच के खिलाफ मुकदमा
हाथरस/हसायन। दहेज की मांग, मारपीट और देवर द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए हसायन क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया है। पीड़िता ने न्यायालय के आदेश पर महिला थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस
दुकान पर बैठे युवक से मारपीट, बचाने आए व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला
हाथरस/हसायन। थाना क्षेत्र के गांव इटर्नी में दुकान पर बैठे युवक से मारपीट और बीच-बचाव करने आए व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर हसायन पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
25 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
हाथरस 20 अगस्त । कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव रूहेरी में गुरुवार को 25 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालीजन उसे अचेत अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के
नयागंज में भारी मात्रा में सिक्के मिलने के मामले में कारोबारी से पूछताछ
हाथरस 20 अगस्त । शहर के नयागंज स्थित स्टेशनरी कारोबारी की दुकान और आवास से भारी मात्रा में सिक्के बरामद होने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को कारोबारी नवीन कुमार को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया गया कि पिछले दिनों प्रशासन
सहपऊ : विजय कुमार बने राष्ट्रीय टीम योगी महासंघ के हाथरस जिलाध्यक्ष
सहपऊ 20 अगस्त । राष्ट्रीय टीम योगी महासंघ ने कस्बे के मोहल्ला शुक्ल्याना निवासी एडवोकेट विजय कुमार को हाथरस जिले का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। संगठन की ओर से जारी मनोनयन पत्र में उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा जताई









