Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 03 सितम्बर। मुरसान के आरबीएस पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक रजनेश कुमार एवं सोनिया सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर किया। जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की मनमोहक वेशभूषा में स्कूल पहुंचे। नटखट कान्हा और राधा के रूप में सजे बच्चों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों और सुंदर झांकियों से सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर में बच्चों की मनमोहक कृष्ण-राधा झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने श्री कृष्ण के भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में भक्ति और उत्साह का माहौल बना दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों को देखकर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य उपस्थित लोगों ने उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक रजनेश कुमार ने बच्चों को जन्माष्टमी पर्व के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। बच्चों को उनके जीवन एवं शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में अच्छे संस्कार अपनाने चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश यादव ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए भगवान श्री कृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों को सत्य, प्रेम, सद्भाव और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। समारोह में विद्यालय का समस्त शिक्षक परिवार उत्साहपूर्वक शामिल रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में मीनाक्षी वर्मा, शेफाली वार्ष्णेय, सुनीता चौधरी, ज्योति, नूतन सिंह, रेखा पहलावत, बीनू सिंह और मोरिशा दीक्षित सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। इस दौरान विद्यालय परिसर श्री कृष्ण के जयकारों, भजनों और बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से भक्तिमय नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page