Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सासनी 29 नवम्बर। जरैया गांव में शनिवार देर रात गैस सिलेंडर में आग लगने से 12 वर्षीय किशोर और उसकी दादी झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सासनी ले जाया गया। बताया गया कि मकान के अंदर कुछ लोग ठंड से बचने के लिए चूल्हे पर ताप रहे थे। इसी दौरान पास में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। घर के लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। हादसे में गांव निवासी मल्ल सिंह का 12 वर्षीय बेटा बाबू और उसकी दादी झुलस गईं।

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम और डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थे। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों को आग से बचाव और उसे बुझाने के तरीके बताए। टीम ने बताया कि गैस सिलेंडर का पाइप समय-समय पर बदलते रहना चाहिए। सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में उसके ऊपर पानी से भीगा कपड़ा डालने की सलाह दी। साथ ही ग्रामीणों से अपील की कि आग लगने की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड और नजदीकी पुलिस को दें, ताकि दमकल की गाड़ी समय से मौके पर पहुंच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page