Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 29 नवंबर। कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत वाले गांव नगला मियां में एक नामजद की दुकान से एलईडी बल्व लेने गए युवक को दुकानदार के द्वारा खराब एलईडी बल्व दिए जाने पर बदलने के लिए पहुंचे ग्राहक के साथ नामजद दुकानदार और उसके परिवारीजनों के द्वारा गाली गलौज मारपीट कर दी।घटना के बाद एसपी को पंजीकृत डाक से लिखित शिकायती पत्र प्राप्त होने के बाद भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नही होने पर पीडित युवक ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हाथरस के न्यायालय में शिकायती पत्र देकर शिकायत दर्ज कराए जाने की गुहार लगाई।न्यायालय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश पर कोतवाली में छह नामजद युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।न्यायालय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश पर पीडित दीपक चौहान आयु उन्तीस वर्ष पुत्र ग्रीश कुमार निवासी ग्राम नगला मिया थाना हसायन जनपद हाथरस के द्वारा लिखित तहरीर के आधार पर बनाम दूसरे पक्ष के विपक्षी  किशन आयु अठ्ठाइस वर्ष लगभग पुत्र मुन्नालाल,फतेह सिह आयु पैतीस वर्ष लगभग पुत्र श्री मुन्नालाल,मुन्नालाल आयु छियासठ वर्ष लगभग पुत्र श्री दुर्गादास,गौरव आयु छब्बीस वर्ष लगभग पुत्र श्री महेन्द्र,सौरभ आयु सत्ताइस वर्ष लगभग पुत्र हरपाल,राकेश आयु ब्यालीस वर्ष लगभग पुत्र श्री परसादी समस्त निवासीगण ग्राम नगला मिया थाना हसायन जिला हाथरस विपक्षी प्रार्थनापत्र धारा 173(4) सहपठित धारा 175 (3) नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 थाना हसायन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज  कराते हुए कहा कि प्रार्थी का छोटा भाई शिवम चौहान दिनाक 29.6.26 को शाम करीव 7.30 बजे गाव के ही किशन पुत्र मुन्नालाल की दुकान पर से एल.ई.डी.बल्व खरीद कर लाया था,जो उसने फ्यूज व खराव दे दिया था।प्रार्थी का भाई शिवम चौहान खराव बल्व को बदलने को किशन की दुकान पर गया।तो किशन ने खराव बल्व को बदलने से इन्कार कर दिया तथा शिवम को गाली देने लगा शिवम के विरोध पर किशन ने अपने परिवारीजनो फतेह सिह,मुन्नालाल गौरव,सौरभ,राकेश को बुला लिया तथा शिवम को पकड कर मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से उसकी हत्या के इरादे से सिर मै हथौडा मार दिया,जिससे शिवम गम्भीर रूप से घायल हो गया।घटना के दौरान प्रार्थी के भाई शिवम के शोर पर आस पास से जा रहे मनोहर व सुरेन्द्र व सोनू आदि गाव वालो ने बीच बचाव कर जैसे तैसे शिवम को बचाया।विपक्षी ने पैसे लेकर भी ना बल्व दिया नाही पैसे वापस किए।

घटना के दौरान गम्भीर रूप से घायल शिवम को लेकर परिवारीजन थाने गए तो पुलिस ने चोट व गम्भीर हालत देखकर शिवम की जान बचाने को पहले अस्पताल ले जाने को कह दिया तथा तहरीर लेकर रख ली।दीपक ने कहा कि विपक्षीगण के प्रभाव व राजनैतिक दवाव मै प्रार्थी के भाई के साथ हुई गम्भीर घटनाकी रिपोर्ट दर्ज नही होने पर प्रार्थी ने विवश होकर प्रार्थी ने घटना की रिपोर्ट पंजीकृत डाक से पुलिस अधीक्षक को कर दी है,जो प्राप्त होने के वावजूद भी आज तक कोई कार्यवाही नही की गयी है।विपक्षीगण का कृत्य संज्ञेय सत्र परीक्षणीय दंडनीय अपराध है तथा माननीय न्यायालय के प्रसंज्ञान योग्य है।न्याय हित मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हसायन को आदेशित किया जाना एवं पंजीकृत कर नियमानुसार विवेचना हेतु निर्देशित किया जाना आवश्यक एवम अपरिहार्य है प्रार्थना अतः श्रीमानजी से प्रार्थना है कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हसायन को आदेश किया जाकर अपराध पंजीकृत कर नियमानुसार विवेचना हेतु निर्देशित करने की कृपा करें।मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी न्यायालय हाथरस के आदेश पर पीडित दीपक चौहान प्रार्थी दीपक चौहान पुत्र श्री ग्रीश कुमार निवासी ग्राम नगला मियाँ थाना हसायन जनपद हाथरस दिनाक 10.8.26 के आधार पर कोतवाली के पुलिस लिपिक कार्यालय में तैनात हैड कांस्टेबल के द्वारा चौबीस नवंबर को शब्द ब शब्द टाइप कर रिपोर्ट दर्ज की गई है।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी वीरेन्द्र प्रताप गिरि ने बताया कि श्रीमान न्यायालय के आदेश पर पीडित की लिखित तहरीर के आधार पर दूसरे पक्ष के छह नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page