Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सासनी 29 नवंबर। समाजवादी पार्टी की ओर से आज सासनी ब्लॉक के गांव धतरोई में सदस्यता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान चंद्रभान सिंह ने की, जबकि संचालन पूर्व शहर अध्यक्ष हेमंत गौड़ ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भावी प्रत्याशी रामनारायण काके, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, सासनी ब्लॉक प्रभारी तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृपाल सिंह यादव, मुरसान ब्लॉक प्रभारी राहुल चतुर्वेदी, लिली गोयल और आशीष दुबे मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विमल कुमार सिंह, मनीष कुमार सेंगर, पवन कुमार सेंगर, प्रताप सिंह सेंगर, राजवीर सिंह सेंगर, मनोज कुमार सेंगर, रविंद्र सिंह सेंगर, यशपाल सिंह सेंगर, भंवर पाल सिंह, निर्मल सिंह, सनी ठाकुर, उमाशंकर पंडित, अशोक कुमार सिंह, प्रशांत कुमार, हेमंत कुमार सिंह सेंगर, विनोद कुमार सिंह सेंगर, गोलू ठाकुर, गौरव सिंह, अरविंद कुमार सिंह सेंगर और हेमंत सिंह ठाकुर सहित कई लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने समाजवादी पार्टी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के उद्देश्य से सदर विधानसभा क्षेत्र से रामनारायण काके को विधानसभा पहुंचाने के लिए कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार दिवाकर ने अंशुल कुमार सेंगर को जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सेंगर, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश जादौन, विधानसभा उपाध्यक्ष राजकुमार सेंगर, मंत्री चंद्रपाल सिंह बड्डे, भारत सेंगर, मनोज कुमार सेंगर, नागपाल सेंगर, सोहनलाल दिवाकर, अतुल सेंगर, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष नरेश दिवाकर, जिला महासचिव राजुल माहेश्वरी, शहर अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा चिंकू, बृजेश सेंगर, धीरज सेंगर, दुष्यंत सेंगर, अज्जू साहब, डॉ. शिवकुमार बघेल, ज्ञान सिंह दिवाकर, शीशपाल सिंह, मैनेजर लक्ष्मण सिंह, मनवीर सिंह, वीरपाल सिंह, तेज प्रताप बघेल, चंद्रवीर बघेल, अजय सेंगर, राजाराम दिवाकर, शाहरुख खान, जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, मोनू शर्मा, ललित बघेल, जान मोहम्मद, रमेश बघेल, मनीष चौधरी, रामखिलाड़ी दिवाकर, भूरा दिवाकर और बृजेश सेंगर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page