Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 29 नवंबर। राष्ट्रीय पार्टी सेक्युलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर ने प्रेस वार्ता के दौरान धनगर समाज के लोगों से आगामी जनगणना में विशेष सतर्कता बरतने और अपनी जाति का नाम सही तरीके से दर्ज कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सामान्य वर्ग की जनगणना की प्रक्रिया 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्व-जनगणना के माध्यम से तथा एक दिसंबर से 31 दिसंबर तक प्रगणकों द्वारा पूरी की जाएगी। उन्होंने धनगर समाज के लोगों से अपील की कि जनगणना के क्रमांक 10 में जाति के स्थान पर अंग्रेजी में DHANGAR अवश्य लिखवाएं। साथ ही अनुसूचित जाति से संबंधित कॉलम और सूची के क्रमांक पर सही तरीके से निशान लगाने तथा क्रमांक 27 पर राइट का निशान लगाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गलती न करें, ताकि समाज को उसका अधिकार मिल सके।

जेपी धनगर ने कहा कि सरकार द्वारा ओबीसी वर्ग की अलग से जनगणना नहीं कराई जा रही है। ऐसे में धनगर, बघेल और अन्य संबंधित समाज के लोगों को एकजुट होकर अपनी जाति की सही पहचान दर्ज करानी चाहिए तथा किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए। उन्होंने बताया कि 25 नवंबर को वह हाथरस जिले के तूफानी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सादाबाद, बंका, मुरसान, हाथरस, बरसैनी सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर समाज के लोगों से जनसंपर्क करेंगे। इस अवसर पर हेमबू धनगर, पूर्व बसपा प्रत्याशी रोशनलाल वर्मा, विजय पाराशर, श्रीराम धनगर सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page