Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 नवंबर। जनपद के सादाबाद क्षेत्र में बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को रघुनाथ सिंह इंटर कॉलेज, सलेमपुर रोड पर एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिला सेवायोजन कार्यालय, एवं रघुनाथ सिंह इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रोजगार मेले का शुभारंभ सादाबाद विधायक प्रदीप कुमार सिंह उर्फ गुड्डू चौधरी ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने रोजगार मेले में पहुंचे अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कुल 22 कंपनियों के प्रतिनिधियों एवं एचआर अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इनमें पुखराज हेल्थ केयर , डिक्सन प्राइवेट लिमिटेड, आरआर मैनपावर प्राइवेट लिमिटेड, जी-फोर-एस सिक्योरिटी दिल्ली और वाई-वाई टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड सहित अन्य कंपनियां शामिल रहीं। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया और उनकी योग्यता के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की।

आयोजित रोजगार मेले में कुल 832 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया, जिनमें से 521 अभ्यर्थियों को रोजगार के लिए जॉब ऑफर प्रदान किए गए। इस अवसर पर विधायक प्रदीप कुमार सिंह ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। वहीं कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अन्य चयनित अभ्यर्थियों को भी मौके पर ऑफर लेटर प्रदान किए। इस रोजगार मेले के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को निजी क्षेत्र की कंपनियों में रोजगार पाने का अवसर मिला। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page