Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 26 नवंबर। गुरुवार शाम करीब छह बजे एटा रोड स्थित अनाज मंडी के सामने एनएच-34 हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद अपाचे बाइक सवार दोनों युवक मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के एटा चुंगी स्थित वेदनगर निवासी विवेक शर्मा (25) पुत्र मिलाल शर्मा, महावीर नगर निवासी बालराम शर्मा (16) पुत्र रामपाल शर्मा और शिवकांत शर्मा (21) पुत्र रामपाल शर्मा एक ही स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर अलीगढ़ से एटा क्षेत्र के धुमरी गांव जा रहे थे। बताया गया है कि तीनों की बहन की शादी 24 नवंबर को हुई थी। शादी के बाद धुमरी गांव में रिसेप्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तीनों युवक घर से निकले थे।

बताया जाता है कि जैसे ही उनकी बाइक एटा रोड स्थित अनाज मंडी के सामने एनएच-34 पर पहुंची, तभी सामने से आ रही अपाचे बाइक पर सवार दो युवक अचानक मोड़ पर उनके सामने आ गए। दोनों बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि स्प्लेंडर बाइक पर सवार विवेक शर्मा उछलकर सड़क पर जा गिरे। उनके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। टक्कर के बाद बाइक भी सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गई। इस दर्दनाक हादसे में विवेक शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बालराम शर्मा और शिवकांत शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद अपाचे बाइक सवार दोनों युवक मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सरकारी एंबुलेंस की सहायता से तीनों को सीएचसी सिकंदराराऊ भिजवाया। चिकित्सकों ने विवेक शर्मा को परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। बहन की शादी के बाद रिसेप्शन की खुशियों में शामिल होने जा रहे परिवार पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। एक युवक की मौत और दो के गंभीर रूप से घायल होने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस फरार अपाचे बाइक सवार युवकों की तलाश में जुटी हुई है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।


About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page