Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 26 नवंबर । कस्बा के मोहल्ला अहीरान में स्थापित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में संविधान दिवस के अवसर पर प्रस्तावना वाचन व शपथ लेने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में भारत के संविधान निर्माता एवं भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर केछायाचित्र तस्वीर पर श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।संविधान दिवस पर चिकित्साधिकारी एवं समस्त स्वास्थ्य कर्मियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया तथा संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।सभी कर्मचारियों ने शपथ लेते देश की एकता अखंडता समानता का आधार होने का संकल्प लिया कि वे अपने कार्यक्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक व्यक्ति को समान एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगे तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और सेवा भावना के साथ करेंगे।प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.वरूण चौधरी ने कहा कि हमारे देश के संविधान केवल एक पुस्तक नहीं,बल्कि हमारे लोकतंत्र की आत्मा और देश की एकता,अखंडता एवं समानता का आधार है।हम सभी संविधान के मूल्यों को अपने जीवन एवं कार्य व्यवहार में अपनाएं।इस अवसर पर डॉ.वरूण चौधरी,चिकित्साधिकारी अंकुश सिंह,राहुल राजपूत,हितेश गुप्ता,उपेन्द्र सिंह,डॉ.शालिनी,डाॅ.रूपेश कुमार,डॉ.अभिनव,विजय शर्मा,निरोत्तम सिंह,वीरेन्द्र सिंह वर्मा,डिंपल,राहुल शर्मा,मनोज कुमार,पवन कौशिक,रेखा चाहर,दीक्षा,आकाश,मुबीन,हेमलता,ममता,वीपीएम निशांत यादव सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page