सिकन्दराराऊ (हसायन) 26 नवंबर । विकासखंड मुख्यालय से महज पांच सौ मीटर दूर क्षेत्र के नगला रति गडोला मार्ग स्थित गांव छीतूपुर हरीनगर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के नाम पर उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है।गांव छीतूपुर हरीनगर की कई महिलाओं ने सोलर प्लांट लगाने वाले एक कंपनी के एजेंट पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रधानंत्री सूर्यघर योजना के तहत उन्होने अपने घर मकान के परिसर में सोलर सिस्टम से ऊर्जा की आपूर्ति तैयार कर सौर ऊर्जा सिस्टम वाला तीन किलोवाट का सोलर प्लांट लगवाने के नाम पर उनके वित्तीय संस्थान के बैंक वित्तीय खातों से लाखों रुपए का ऋण कराया गया,लेकिन घर मकान के परिसर में छत पर लगाए गए सोलर प्लांट से उन्हें अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।गांव छीतूपुर हरीनगर निवासी दिनेश कुमारी पत्नी राकेश कुमार,मधु देवी पत्नी सुरेंद्र सिंह,बीरवती पत्नी दुर्जन सिंह तथा मुला देवी पत्नी रामबाबू का आरोप है कि उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत तीन किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट लगवाया था।इसके लिए छीतूपुर हरीनगर स्थित एक वित्तीय संस्थान कैनरा बैंक के माध्यम से सोलर एजेंट के द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के लिए उनके नाम पर एक लाख अठानवें हजार रुपए का ऋण स्वीकृत करा लिया।उपभोक्ताओं ने बताया कि सोलर प्लांट सिस्टम लगाने से पहले उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि अडानी कंपनी का सोलर प्लांट वाला सिस्टम लगाया जाएगा और तीन किलोवाट क्षमता के प्लांट से समरसेबिल,वाशिंग मशीन,फ्रिज सहित घर के अन्य बिजली उपकरण आसानी से संचालित हो सकेंगे।लेकिन प्लांट स्थापित होने के बाद छह सोलर प्लेट और इनवर्टर लगाए गए,जो कथित तौर पर अन्य कंपनी के बताए जा रहे हैं।महिलाओं का आरोप है कि तीन किलोवाट का सोलर प्लांट लगने के बावजूद एक किलोवाट की घरेलू समरसेबिल तक नहीं चल पा रही है।ऐसे में योजना के तहत प्लांट लगवाने का उन्हें कोई वास्तविक लाभ नहीं मिल रहा है।उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि सोलर प्लांट लगाने के बाद उन्हें अपने निजी पैसों से बैटरी खरीदनी पड़ी।पीड़ित उपभोक्ताओं का कहना है
कि उनके नाम पर बैंक से एक लाख अठानवें हजार रुपए का ऋण कराया गया और रकम उनके बिना पूछे ही खाते से निकाल ली गई,लेकिन अभी तक उन्हें ऋण,सोलर प्लांट, उपकरणों तथा भुगतान से संबंधित पर्याप्त दस्तावेज और साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।उपभोक्ताओं का आरोप है कि उनकी अनुमति और जानकारी के बिना ऋण की रकम निकालने की प्रक्रिया की गई।महिलाओं ने बताया कि उन्हें योजना के तहत करीब एक लाख आठ हजार रुपए की सब्सिडी मिलने का आश्वासन भी दिया गया था।अब तक उन्हें योजना के लाभ और सब्सिडी को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है।उपभोक्ताओं ने बैंक की दो किस्तें भी जमा कर दी हैं,लेकिन सोलर प्लांट से अपेक्षित लाभ न मिलने के कारण अब आगे ऋण की किस्तें जमा करने को लेकर चिंता बनी हुई है।प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य घरेलू उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर के माध्यम से बिजली उपलब्ध कराकर बिजली बिल में राहत देना है।लेकिन हसायन क्षेत्र में सामने आए इस मामले में उपभोक्ताओं ने सोलर प्लांट की गुणवत्ता, कंपनी,बैंक ऋण,रकम निकासी,बैटरी और सब्सिडी को लेकर सवाल खड़े किए हैं।पीड़ित उपभोक्ताओं ने मामले की जांच कराकर सोलर एजेंट और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने तथा उन्हें योजना का वास्तविक लाभ दिलाने की मांग की है। मधु देवी कश्यप का कहना है कि तीन किलोवाट वाला सोलर सिस्टम स्थापित होने के बाद अभी तक सोलर सिस्टम से उन्हे अपेक्षित लाभ भी नही मिल पा रहा है।सोलर सिस्टम से कोई भी संसाधन नही चल पा रहे है।रात को बैटरी नही दिए जाने के कारण बिजली भी नही मिल पा रही है।सोेलर लगाने वाले ने अभी तक उन्हे कोई भी प्रपत्र उपलब्ध नही कराया है।
मूला देवी के पुत्र हरओम ने बताया कि उनके यहां पर प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से सोलर सिस्टम तीन किलोवाट का लगाया गया।अभी तक उक्त सिस्टम से समरसेबिल भी संचालित नही हो पा रही है।उन्हे बैटरी भी अपने रूपए से स्वंय खरीदनी पडी है।सोलर सिस्टम स्थापित करने वाला उन्हे किसी भी प्रपत्र कूटेशन की जानकारी व कॉपी भी नही दे रहा है। वीरवती ने बताया कि एक लाख अठानवें हजार में सोलर सिस्टम लगा था।सोलर सिस्टम लगाए जाने के बाद एक भी दिन बिजली नही मिल पा रही है।उन्होने बताया कि उन्होने तीन किलोवाट में चार सोलर प्लेट,स्ट्रेचर दिया गया था।उन्होने दो प्लेट कम कराए जाने के बाद बैटरी भी खरीदी फिर भी समर नही चल पा रही है।एजेंट उन्हे योजना के नाम पर दूसरी कंपनी की प्लेट देकर धोखा दे रहा है।हमने दो किस्तें भी भर दी है।व्
दिनेश कुमारी के पति राकेश कुमार ने बताया कि साढे तीन किलोवाट के बारे में कहकर छह प्लेट, स्ट्रेचर एक इनवर्टर दिया मौके पर हमें नही लग रहा कि यह पूरा हो।क्योकि इस सिस्टम से समरसेबिल भी नही चल पा रही जो कि एक किलोवाट की होती है।एक लाख अठानवें हजार रूपए की केनरा बैंक से सीधामई के रहने वाले एजेंट ने लोन कराई थी। इस सबंध में सोलर प्लांट एजेंट ठेकेदार राहुल से मोबाइल दूरभाष पर जानकारी करने पर बताया कि सोलर प्लांट सही लगाया गया है और सभी बिजली उपकरण चल रहे हैं।उपभोक्ताओं ने समय से बैक में किस्त जमा न करने के कारण किसी उपभोक्ता पर चार किसी पर पांच,छह किस्त बकाया चल रही है।बैंक लोन की किस्त समय पर जमा न होने के कारण इनको सब्सिडी का लाभ नहीं मिला है अभी और बैंक रुपये किस्त जमा करने को लेकर नाटक कर रहे हैं बैंक का लिए हुए ऋण लोन भरना नहीं चाह रहे हैं।इसलिए आरोप लगा रहे हैं।इस संबंध में केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक के पर्सनल मोबाइल नंबर पर कई बार सम्पर्क करने का प्रयास किया मगर कॉल वैल बजने के बाद भी कॉल रिसीव कर उत्तर देना जरूरी नही समझा।










