Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News


हाथरस 26 नवंबर। उत्तर प्रदेश सरकार की महिला कल्याण एवं बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मंत्री तथा हाथरस की प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य 27 नवंबर से दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर आएंगी। अपने दौरे के दौरान वह जिले में विकास कार्यों, कानून व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगी। इसके साथ ही भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के अलावा मलिन बस्ती का निरीक्षण और चौपाल कार्यक्रम में भी शामिल होंगी।

    निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री 27 नवंबर को सुबह 11:30 बजे आगरा स्थित अपने आवास से हाथरस के लिए प्रस्थान करेंगी। दोपहर 1 बजे उनका आगमन हाथरस स्थित निरीक्षण भवन में होगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे वह भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पहुंचेंगी, जहां जनपद के प्रभारी मंत्री के रूप में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद शाम 5:15 बजे मंत्री का नगर पालिका परिषद हाथरस के मोहल्ला रामनपुर में आगमन प्रस्तावित है। यहां वह मलिन बस्ती का निरीक्षण करने के साथ चौपाल कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। कार्यक्रम के बाद शाम 6:30 बजे वह निरीक्षण भवन पहुंचेंगी, जहां रात्रि विश्राम करेंगी।

    28 नवंबर को विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की करेंगी समीक्षा

    दौरे के दूसरे दिन 28 नवंबर को सुबह 11:30 बजे प्रभारी मंत्री कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचेंगी। यहां प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक करेंगी। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में ही प्रदेश सरकार की प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 2:15 बजे कलेक्ट्रेट से प्रस्थान कर वह 2:30 बजे निरीक्षण भवन पहुंचेंगी। इसके बाद अपराह्न 3:30 बजे हाथरस से आगरा के लिए रवाना होंगी और शाम 5 बजे आगरा स्थित अपने आवास पर पहुंचेंगी। प्रभारी मंत्री के इस दो दिवसीय दौरे को लेकर जिला प्रशासन में तैयारियां शुरू हो गई हैं। दौरे के दौरान विकास योजनाओं की प्रगति, कानून व्यवस्था और जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा होने की संभावना है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Posts

    You cannot copy content of this page