सिकन्दराराऊ (हसायन) 25 नवंबर। कस्बा के गडोला मार्ग स्थित मोहल्ला जाटवान नई बस्ती में प्राचीन वनखंडेश्वर महादेव शिव मंदिर पर त्रिदेव की मूर्तियो की प्राण परतिष्ठा की गई।प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व तीनो देवी देवताओ की मूर्तियो को विभिन्न प्रकार की खाद्य सामिग्री जैसे अनाज गेंहू, चावल, बाजरा, मटर, ज्वार, मक्का, दाल में विधि विधान के साथ पौराणिक परंपरागत रूप से मंत्रोच्चारण के साथ प्रतिष्ठा की गई।अनाज सहित विभिन्न वस्तुओं में मूर्ति प्रतिष्ठा के बाद नगर में त्रिदेव भगवान महामाई महाकाली, कर्मफल न्याय देव भगवान शनिदेव,भैरव नाथ की मूर्ति शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ प्राचीन वनखंडेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर कस्बा के विभिन्न मार्ग गली मुहल्लो के अलावा कस्बा के मुख्य बाजार से प्राचीन माता पथवारी,शीतला देवी,श्री हनुमान जी महाराज,गंगा मैंय्या,श्री बलभद्र दाऊजी महाराज (दाऊ बाबा)रेवती मैंय्या,प्राचीन शिव टुकिया मंदिर होते हुए प्राचीन वनखंडेश्वर महादेव शिव मंदिर पर पहुंचकर सम्पन्न हुई।प्राचीन वनखंडेश्वर महादेव शिव मंदिर परिसर में वैदिक सनातन धर्म की प्राचीन पौराणिक परंपरागत तरीके से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कर्मफल दाता न्याय देव शनि देव, भैरवनाथ बाबा महामाई महाकाली मैया की प्राण प्रतिष्ठा की गई।प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान भक्तो ने त्रिदेव के जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सोनजग जीसीआई कंप्यूटर सेंटर के डायरेक्टर रूप किशोर तिवारी,भगवान सिंह,संजय लाला,पुजारी बाबा विष्णु उपाध्याय, ठाकुर यतेन्द्र सिंह नगला पटरी सहित तमाम महिला पुरूष युवक युवतियां और बच्चे मौजूद दिखाई दिए।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
हसायन : एक सौ तीन गर्भवती महिलाओं का कराया स्वास्थ्य परीक्षण
November 25, 2026
Related Posts
Recent Posts
हसायन : वनखंडेश्वर महादेव मंदिर परिसर में
November 25, 2026
हसायन : किराएदारों की मनमानी से प्रयोग
November 25, 2026
हसायन : गंगापुर गांव में मुख्य मार्ग
November 25, 2026
हसायन : एक सौ तीन गर्भवती महिलाओं
November 25, 2026
सिकंदराराऊ : एटा-अलीगढ़ हाईवे पर बड़ा हादसा
November 25, 2026
सिकंदराराऊ : इको कार की भीषण टक्कर
November 25, 2026
सादाबाद : नहीं रहे पूर्व विधायक नवाब
November 24, 2026
Weather
Hathras
6:58 pm,
Nov 25, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










