सिकन्दराराऊ (हसायन) 25 नवंबर। नगर पंचायत कस्बा के वार्ड संख्या पांच के मोहल्ला किशन किसानू में एक इत्र व्यापारी की कोठी में रह रहे किराएदारों की कथित मनमानी से कमरे से निकले पनारे वाले रास्ते पर कोई पाइप नाली नही होने के कारण कमरों में रह रहे किराएदारों के द्वारा नित्य कार्य में प्रयोग किए जाने वाले दूषित स्तर का गंदा पानी गली के मुख्य मार्ग पर लगातार गंदा पानी निकलने व सडक मार्ग गिरने से मुहल्ले के वाशिन्दों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ला किशन किशानू के गली में हर समय गंदा पानी बहने से सुबह मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं, स्कूल जाने वाले बच्चों, दुकानदारों और राहगीरों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।कई बार गंदे पानी के छींटे पड़ने से लोगों के कपड़े तक खराब हो जाते हैं।मुहल्ले की गली सडक मार्ग से निकलने वाले वाशिन्दों की समस्या को लेकर वार्ड संख्या पांच मोहल्ला किशन किशानू के सभासद अंकुर शर्मा जिला योजना समिति सदस्य ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संदीप सारस्वत एवं नगर पंचायत अध्यक्ष भागवती देवी यादव के प्रतिनिधि (पति)सेठ ओम प्रकाश यादव पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष से शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग की।सभासद अंकुर शर्मा का कहना है कि नगर पंचायत के सक्षम जिम्मेदारों से शिकायत किए जाने के बाद भी अभी तक नगर पंचायत की ओर से न तो संबंधित किराएदारों को कोई नोटिस दिया गया और न ही समस्या के समाधान को लेकर कोई कार्रवाई की गई।वार्ड सभासद अंकुर शर्मा ने कहा कि गली में लगातार गंदा पानी बहने से आमजन परेशान हैं।यदि सात दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं कराया गया,तो वह मजबूरन जिलाधिकारी हाथरस के दरबार में उपस्थित होकर नगर पंचायत प्रशासन एवं संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
हसायन : एक सौ तीन गर्भवती महिलाओं का कराया स्वास्थ्य परीक्षण
November 25, 2026
Related Posts
Recent Posts
हसायन : वनखंडेश्वर महादेव मंदिर परिसर में
November 25, 2026
हसायन : किराएदारों की मनमानी से प्रयोग
November 25, 2026
हसायन : गंगापुर गांव में मुख्य मार्ग
November 25, 2026
हसायन : एक सौ तीन गर्भवती महिलाओं
November 25, 2026
सिकंदराराऊ : एटा-अलीगढ़ हाईवे पर बड़ा हादसा
November 25, 2026
सिकंदराराऊ : इको कार की भीषण टक्कर
November 25, 2026
सादाबाद : नहीं रहे पूर्व विधायक नवाब
November 24, 2026
Weather
Hathras
6:48 pm,
Nov 25, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










