Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 25 नवंबर। कस्बा के मोहल्ला अहीरान स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार पच्चीस नवंबर को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सभी प्रकार की महिला स्वास्थ्य संबंधी जांच मुफ्त में नि:शुल्क कराई।प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित योजना के तहत केन्द्र व राज्य सरकार के आदेश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर हर सप्ताह एच.आर.पी. डे हाई रिस्क प्रेग्नेंसी दिवस मनाया जाता है।इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्साधिकारी वरूण चौधरी के दिशा निर्देशन पर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में एक सौ तीन गर्भवती महिलाओं के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाने के लिए पंजीकरण कराया।गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए महिला चिकित्सक डॉ.शालिनी एवं महिला स्वास्थ्य कार्यकत्री स्टाफ नर्स ममता,प्रियंका,महिला कल्याण परिवार परामर्शदात्री डिंपल डयूटी पर तैनात किया गया।स्वास्थ्य परीक्षण एवं जांच शिविर दिवस पर आठ गर्भवती महिलाओं को एच.आर.पी.हाई रिस्क प्रेग्नेंसी घोषित किया गया।स्वास्थ्य शिविर में प्रथम बार गर्भ धारण करने वाली पन्द्रह गर्भवती महिलाओं के द्वारा तीन माह के अन्तराल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।शासन के आदेश पर अठानवें गर्भवती महिलाओं के नि:शुल्क कराए जाने वाले अल्ट्रासाउंड की सुविधा योजना का लाभ दिया।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से सभी सभी अठानवें गर्भवती महिलाओं को सिकन्दराराऊ के निजी प्राइवेट हास्पिटल को अधिकृत किए जाने पर गर्भवती महिलाओ को अल्ट्रासाउंड कराए जाने के लिए भेजा गया।एएनसी परीक्षण के दौरान सोलह गर्भवती महिलाओ कोआयरन सुकरोज रेखा चाहर के द्वारा लगाया गया।हाई रिस्क प्रेग्नेंसी दिवस पर गर्भवती महिलाओ की एच.आई.बी,हीमोग्लोबिन,एच.बी एस.ए.जी.,एस.सी.बी., ब्लैड ग्रुप, बी.पी, वजन, हाइट की निःशुल्क जांच की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page