Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

smart

हाथरस 25 नवंबर। बहन को दिल्ली से कोलकाता की फ्लाइट छोड़कर वापस लौट रहे दो भाइयों पर कार सवार युवकों द्वारा पथराव कर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने पहले उनकी कार पर ईंट-पत्थर बरसाकर शीशे तोड़ दिए और फिर जान बचाकर भाग रहे दोनों भाइयों के सिर पर ईंट से प्रहार किया। घटना में दोनों युवक घायल हो गए। पीड़िता की तहरीर पर थाना हाथरस गेट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आशीर्वाद गार्डन, मथुरा रोड हाथरस निवासी सुनीता शर्मा पत्नी हरिमोहन शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 9 नवंबर को उनकी बेटी स्वाती शर्मा दिल्ली से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट से रवाना हो रही थी। उसे फ्लाइट में बैठाने के लिए उनके बेटे अभय शर्मा और ओजस शर्मा अपनी कार से दिल्ली गए थे।

आरोप है कि वापसी के दौरान दोनों भाई अपने दोस्तों हर्ष पुत्र विमल भारद्वाज तथा गौरांश और चिराग पुत्रगण अरविंद शर्मा को छोड़ने गए थे। वापस हाथरस आते समय रात करीब 12 बजे पहले से खड़ी एक कार में सवार युवकों ने उनकी कार रोक ली। तहरीर के मुताबिक, कार में आर्यन पुत्र प्रदर्शन शर्मा, हर्षित शर्मा पुत्र कृष्णकांत शर्मा, रचित, बाबू और दो अन्य लोग सवार थे। आरोप है कि कार सवार युवकों ने दोनों भाइयों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और उनकी कार पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। पथराव से कार के आगे, पीछे और साइड के शीशे टूट गए। इसके बाद जब अभय और ओजस अपनी जान बचाकर वहां से भागने लगे तो आरोपियों ने ईंट से हमला कर दोनों के सिर पर वार किए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के संबंध में सुनीता शर्मा ने थाना हाथरस गेट में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page