Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 23 नवंबर। कस्बा के नगर पंचायत के कोडरा मार्ग पर निन्यानवें लाख रुपए की लागत से बन रहे सरकारी नाले को लेकर विवाद सामने आया है।नाले के निर्माण पर आपत्ति जताते हुए भारतीय जनता पार्टी से जुड़े नमित सभासदों ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया और नगर पंचायत के कार्यालय में तैनात नगर पंचायत के वित्तीय कर्ता धर्ता की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिशासी अधिकारी के नाम से कर्मचारी को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन सौंपने वाले नॉमिनी सभासद शिवम पाठक,सुरेंद्र सिंह कुशवाह और चेतराम माहौर ने आरोप लगाया कि जिस स्थान पर सरकारी धनराशि से नाले का निर्माण कराया जा रहा है,वहां इसकी आवश्यकता नहीं है।उनका कहना है कि इस स्थान पर नाले का निर्माण कराने से सरकारी धन का दुरुपयोग होगा और जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा गलत जगह खर्च किया जा रहा है।सभासदों ने निर्माण कार्य पर सवाल उठाते हुए अपनी आपत्ति दर्ज कराई।इस दौरान नगर पंचायत कार्यालय में काफी देर तक हंगामा भी हुआ।नॉमिनी सभासदों ने बताया कि वह दो दिन के बाद आगामी पच्चीस नवंबर को उपजिलाधिकारी सिकंदराराऊ एवं जिलाधिकारी हाथरस के कार्यालय में पहुंचकर दोनो सक्षम अधिकारियों को भी ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कराने तथा सरकारी धन के उचित उपयोग की मांग करेंगे।इस संबंध में अधिशासी अधिकारी संदीप सारस्वतने बताया कि उन्हे नगर पंचायत कार्यालय में किसी के द्वारा कोई ज्ञापन नही दिया गया है और न कोई ज्ञापन मुझे प्राप्त हुआ है।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles
Check latest article from this author !
हसायन : शादी से बीस दिन पहले युवती लापता गांव के युवक पर बहलाकर ले जाने का आरोप, घर से एक लाख अस्सी हजार रूपए नकद और तीन आभूषण ले जाने का भी पिता ने लगाया आरोप बारह दिसंबर को होनी थी शादी
हसायन : छह अवैध आरा मशीनों का संचालन, वन विभाग की कार्रवाई के बावजूद नहीं थम रहा कारोबार, चार आरा मशीन संचालकों के खिलाफ दोबारा एफआईआर दर्ज, पूर्व में भी हो चुकी है रिपोर्ट दर्ज, प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी की चिराई का आरोप
हसायन : कोतवाली से स्क्रैप कबाड़ जैसे सामान खरीद फरोख्त कर बाइर्क्स रिक्शा से लेकर निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल,लोहे जैसी स्तर की लम्बी सरिया व अन्य सामान कबाड़ी को बेचने को लेकर चर्चाएंं 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page