सिकन्दराराऊ (हसायन) 23 नवंबर।।कोतवाली क्षेत्र की जरैरा पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले एक गांव से युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने गांव के ही एक नामजद युवक पर अपनी पुत्री को बहलाफुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। साथ ही घर में रखी नकदी और सोने के आभूषण भी युवती के साथ ले जाने की बात कही है।युवती के पिता ने थाना हसायन में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बाइस नवंबर की देर शाम गांव का ही एक युवक उनकी पुत्री को बहलाफुसलाकर अपने साथ ले गया। पिता का आरोप है कि उनकी पुत्री घर में रखे करीब एक लाख 80 हजार रुपये नकद तथा सोने की जंजीर,कुंडल और झुमकी भी अपने साथ ले गई है।पीड़ित पिता ने तहरीर में यह भी बताया है कि उनकी पुत्री की शादी अगले महीने आगामी बारह दिसंबर को तय थी।शादी से महज बीस दिन पहले युवती के लापता होने और नकदी व आभूषण ले जाने के आरोप से परिवार में चिंता का माहौल है।पिता की ओर से कोतवाली हसायन में लिखित शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हसायन : शादी से बीस दिन पहले
November 23, 2026
हसायन : छह अवैध आरा मशीनों का
November 23, 2026
हसायन : कोतवाली से स्क्रैप कबाड़ जैसे
November 23, 2026
हसायन : निन्यानवें लाख रुपए की लागत
November 23, 2026
हसायन : झंडा दिवस पर कोतवाल ने पुलिस
November 23, 2026
सिकन्दराराऊ : टेंपो और बाइक की आमने-सामने
November 23, 2026
सिकंदराराऊ : अगसौली और कचौरा बिजलीघर से
November 23, 2026
Weather
Hathras
8:45 pm,
Nov 23, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap









