सिकन्दराराऊ (हसायन) 23 नवंबर। कोतवाली परिसर से बिना नीलामी व आधिकारिक अनुमति लिए बगैर ही अनाधिकृत तरीके से कोतवाली में तैनात एक कर्मचारी के द्वारा कोतवाली में रखा हुआ लोहे और प्लास्टिक समेत अन्य कबाड़ जैसा सामान बेचे जाने व कबाड खरीदने के बाद सामान को लेकर कोतवाली के परिसर व मुख्य गेट से बाहर निकलते हुए का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।बताया जा रहा है कि कोतवाली परिसर में पड़े विभिन्न तरह के स्क्रैप भंगार{कबाड}जैसे सामान के साथ बची हुई लोहे की गोल सरिया का बंडल भी कस्बे के एक भंगार स्क्रैप का सामान की खरीददारी करने वाले कबाड़ी को बेचा गया है।उक्त प्रकरण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो कोतवाली परिसर से मोटरसाइकिल रिक्शा में लोहे का कबाड़ और लोहे की सरिया का बंडल लेकर दो युवक निकलकर सामान लादकर कोतवासी परिसर से बाहर आने के दौरान कस्बा के गडोला मार्ग मुख्य बाजार की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।वायरल वीडियो सामने आने के बाद कोतवाली परिसर से कबाड़ की बिक्री के दौरान बिना किसी नियम कानून के ही अवैध रूप से की गई खरीद फरोख्त को लेकर चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं।बताया जा रहा है कि कोतवाली में तैनात कर्ता धर्ता की जिम्मेदारी संभालने वाले स्तर के कर्मचारी के द्वारा कोतवाली व कोतवाली परिसर में रखे लोहे,प्लास्टिक और अन्य विभिन्न प्रकार के कबाड़ जैसे सामान के साथ कोतवाली में रखी हुई सरिया भी अवैध तथाकथित रूप से कबाड़ी को बेची गई।हालांकि कबाड़ की बिक्री किस प्रक्रिया के तहत की गई,सामान की मात्रा कितनी थी और बिक्री से प्राप्त धनराशि का लेखा-जोखा क्या है,इन बिंदुओं को लेकर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।कोतवाली परिसर से कबाड़ की बिक्री और निर्माण कार्य में बची सरिया को बेचे जाने का मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है।संबंधित मामले में बिक्री की प्रक्रिया, अनुमति और अभिलेखों की जानकारी सामने आने के बाद ही पूरे प्रकरण की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक सीओ सिकन्द्राराऊ अमित पाठक से उनके दूरभाष पर सम्पर्क कर जानकारी करने पर अवगत कराया गया कि मामला संज्ञान में नही है,अगर कोई मामला संज्ञान आएगा तो मामला संज्ञान में आने के बाद छानबीन कराई जाएगी।
———————————————————————————————————-









