Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 23 नवंबर। नगला जलाल के पास रविवार दोपहर करीब 1:15 बजे टेंपो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, ढोलना पैठ से सिकंदराराऊ की ओर आ रहे टेंपो में वसीम पुत्र मुशीर (32 वर्ष) और रशीद पुत्र उस्मान (42 वर्ष), निवासी नौरंगाबाद पश्चिमी सवार थे। वहीं, मोटरसाइकिल संख्या UP 86W 9324 को बलवीर पुत्र सोवत सिंह निवासी नगला जलाल, थाना सिकंदराराऊ चला रहे थे। बताया गया है कि नगला जलाल के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में टेंपो सवार वसीम और रशीद के साथ बाइक चालक बलवीर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को तत्काल CHC सिकंदराराऊ ले जाया गया। चिकित्सकों ने रशीद और बलवीर की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया, जबकि वसीम का उपचार किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर कानून एवं शांति व्यवस्था से संबंधित कोई समस्या नहीं है।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles
Check latest article from this author !
हसायन : शादी से बीस दिन पहले युवती लापता गांव के युवक पर बहलाकर ले जाने का आरोप, घर से एक लाख अस्सी हजार रूपए नकद और तीन आभूषण ले जाने का भी पिता ने लगाया आरोप बारह दिसंबर को होनी थी शादी
हसायन : छह अवैध आरा मशीनों का संचालन, वन विभाग की कार्रवाई के बावजूद नहीं थम रहा कारोबार, चार आरा मशीन संचालकों के खिलाफ दोबारा एफआईआर दर्ज, पूर्व में भी हो चुकी है रिपोर्ट दर्ज, प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी की चिराई का आरोप
हसायन : कोतवाली से स्क्रैप कबाड़ जैसे सामान खरीद फरोख्त कर बाइर्क्स रिक्शा से लेकर निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल,लोहे जैसी स्तर की लम्बी सरिया व अन्य सामान कबाड़ी को बेचने को लेकर चर्चाएंं 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page