
हाथरस 23 नवंबर। स्वर्गीय श्री जगदीशलाल सलूजा एवं श्रीमती कमला सलूजा की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र प्रमोद कुमार सलूजा एवं पौत्र सूर्यनंदन सलूजा द्वारा सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फर्म गोविंदराम भगतराम स्थित फैक्टरी के सामने लंगर प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धापूर्वक कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया गया। इस सेवा कार्य के माध्यम से सलूजा परिवार ने अपने दिवंगत माता-पिता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर परिवार ने संकल्प लिया कि जब तक भगवान की इच्छा होगी, तब तक प्रत्येक माह इसी प्रकार प्रसाद वितरण एवं सेवा कार्य निरंतर जारी रखा जाएगा। परिवार की ओर से प्रार्थना की गई कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिवार में सदैव सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखें। माता-पिता की स्मृति में किया गया यह सेवा कार्य उनके प्रति प्रेम, सम्मान और श्रद्धा व्यक्त करने का एक प्रेरणादायक माध्यम बना।










