
हाथरस 23 नवंबर। अलीगढ़-आगरा हाईवे मार्ग पर एनएचएआई द्वारा लाइन निर्माण कार्य किए जाने के चलते 25 नवंबर को मुरसान क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र मुरसान की 33 केवी लाइन का सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र मुरसान से संचालित होने वाले सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बंद रहेगी। इसके चलते संबंधित क्षेत्रों में चार घंटे तक बिजली नहीं आएगी।
अधिशासी अभियंता द्वारा 23 नवंबर को जारी पत्र में उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी दी गई है, ताकि वे निर्धारित समय के अनुसार अपनी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से कर सकें। विद्युत विभाग ने बताया कि यह शटडाउन अलीगढ़-आगरा हाईवे पर एनएचएआई के लाइन निर्माण कार्य को पूरा कराने के लिए लिया जा रहा है।










