
हाथरस (मुरसान) 23 नवंबर। विश्व हिंदू परिषद के हित चिंतक अभियान 22 नवंबर से 6 दिसंबर के अंतर्गत मुरसान प्रखंड में कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुरसान सहित आसपास के खंडों के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। अभियान के लिए टोली द्वारा गठित विभिन्न टीमों के सभी कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंभ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ। बैठक में कार्यकर्ताओं को हित चिंतक अभियान से जोड़ते हुए इसके उद्देश्य और कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान मुरसान प्रखंड के अंतर्गत आने वाले सभी खंडों एवं उपखंडों में टीमों के माध्यम से अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को हित चिंतक बनाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल एवं जिला संगठन मंत्री देवराज जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को अभियान के उद्देश्य, संगठन की कार्यपद्धति और आगामी कार्ययोजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत पूरे क्षेत्र में घर-घर संपर्क कर लोगों को हित चिंतक अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सक्रियता के साथ अभियान में जुटने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक अभियान को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का संकल्प दोहराया।










