Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News



सिकन्दराराऊ (हसायन) 22 नवंबर । उच्च न्यायालय के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा झोलाछाप चिकित्सकों, बिना पंजीकरण संचालित क्लीनिकों और पैथोलॉजी सेंटरों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।लेकिन अभी तक स्वास्थ्य विभाग के द्वारा की गई छापेमारी अभियान के दौरान हसायन कस्बा व देहात क्षेत्र में इस अभियान के बावजूद अप्रशिक्षित चिकित्सकों और अनाधिकृत क्लीनिक संचालकों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है।क्षेत्र में अवैध क्लीनिकों और पैथोलॉजी लैब का मकड़जाल फैला हुआ चारो तरफ दिखाई दे रहा हैं।स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी की भनक लगते ही कस्बा और आसपास के गांवों में संचालित कई क्लीनिकों, पैथोलॉजी लैब तथा कथित झोलाछाप चिकित्सकों के प्रतिष्ठान बंद हो जाते हैं।बताया जा रहा है कि कुछ संचालकों ने जांच एवं उपचार में इस्तेमाल होने वाली मशीनों और उपकरणों को अपने प्रतिष्ठानों से हटाकर आसपास के मकानों में छिपा रखा है,जिससे छापेमारी के दौरान प्रतिष्ठानों पर गतिविधियां दिखाई न दें।हसायन कस्बे के मुख्य बाजार के अलावा गली-मोहल्लों, संकरी गलियों और विभिन्न दुकानों की आड़ में अवैध रूप से संचालित अवैध क्लीनिकों व पैथोलॉजी लैब पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।टीम के आने की सूचना मिलते ही संचालक अपने किराये के भवनों और दुकानों को बंद कर इधर-उधर चले जाते हैं। ऐसे में छापेमारी अभियान के दौरान इन प्रतिष्ठानों पर वास्तविक स्थिति का पता लगाना भी चुनौती बनता नजर आ रहा है। वायरल मौसमी बुखार के बीच मरीजों की बढ़ती परेशानी कस्बा व देहात क्षेत्र में इन दिनों वायरल बुखार, सर्दी, खांसी और जुकाम का प्रकोप बढ़ने के बीच मरीजों को उपचार के लिए परेशान होना पड़ रहा है। आरोप है कि कुछ बिना डिग्री धारक अप्रशिक्षित चिकित्सक और पैथोलॉजी लैब संचालक आपसी तालमेल से मरीजों की जांच एवं उपचार के दौरान डेंगू और चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियों की आशंका बताकर उपचार कर रहे हैं।क्षेत्र के कई गांवों में वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की परेशानी सामने आ रही है।स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी के बावजूद हसायन कस्बा और देहात क्षेत्र में अवैध क्लीनिकों एवं पैथोलॉजी लैब के संचालन पर प्रभावी अंकुश कब लग पाएगा।क्या विभाग केवल छापेमारी तक सीमित रहेगा,या फिर ऐसे प्रतिष्ठानों की जांच कर नियमों के विरुद्ध संचालन करने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई भी करेगा?इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ.वरूण चौधरी ने बताया कि अप्रशिक्षित स्तर के झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ विभाग की ओर से हर रोज छापेमारी की जा रही है।यहां पर भी जल्द छापेमार टीम के द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page