Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News


सिकन्दराराऊ (हसायन) 21 नवंबर। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक के पद सामान्य विधानसभा चुनाव को लेकर डी आईजी प्रभाकर चौधरी के द्वारा तत्कालीन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर मनीष चिकारा का स्थानांतरण कर प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई थानों के प्रभारी निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है।हसायन कोतवाली के पूर्व तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक मनीष चिकारा का एटा जनपद के अवागढ कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक के पद स्थानांतरण होने के बाद नवागत कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी को हसायन कोतवाली की कमान सौंपी गई है।नवागत थाना प्रभारी के आगमन पर क्षेत्र में स्वागत-सम्मान का सिल सिला जारी है।इसी क्रम में शनिवार बीस नवंबर को शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक एवं श्री हनुमान इंटर कॉलेज किला खेड़ा के प्रधानाचार्य आरपी शर्मा मुख्यमंत्री सम्मान प्राप्त एवं विद्यालय के शिक्षकों ने थाना कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी का बुके व भग वान श्रीराम का छायाछविचित्र भेंट कर एवं अंग वस्त्र पटका पहनाकर स्वागत-सम्मान किया।इस दौरान शिक्ष कों ने नवागत थाना कोतवाली प्रभारी को शुभ कामनाएं देते हुए क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page