Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 नवंबर। श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत रोड सेफ्टी क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्या प्रो. मंजु वर्मा के कुशल निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए यातायात नियमों के पालन और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में छात्राओं ने सड़क सुरक्षा के महत्व, यातायात नियमों की अनदेखी से होने वाली दुर्घटनाओं तथा उनसे बचाव के तरीकों पर प्रभावशाली भाषण दिए। छात्राओं ने अपने विचारों के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक रहने और सड़क सुरक्षा को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

प्रतियोगिता में एमए तृतीय सत्र की छात्रा वंदना वार्ष्णेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीए पंचम सत्र की भूमि वार्ष्णेय द्वितीय तथा बीए तृतीय सत्र की दिशा शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं बीए तृतीय सत्र की रागिनी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. रंजना सिंह, प्रो. अंजू आर्य एवं कु. रेशमा देवी शामिल रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशि एवं डॉ. प्रियंका सरोज का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की जानकारी प्रतिवेदन समिति प्रभारी कु. नेहा यादव एवं डॉ. प्रियंका सरोज द्वारा उपलब्ध कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page