Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 नवंबर। विद्यार्थियों एवं आमजन में मतदाता जागरूकता, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से आज बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल, हाथरस में निर्वाचन साक्षरता क्लब के अंतर्गत जनपद स्तरीय निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी, हाथरस के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रतियोगिता में जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों हाथरस, सादाबाद और सिकंदराराऊ के विजेता छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन किया। निबंध प्रतियोगिता में कुल 30 तथा क्विज प्रतियोगिता में 30 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ उनमें लोकतांत्रिक चेतना और मतदान के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।

प्रतियोगिता के परिणामों के आधार पर निबंध प्रतियोगिता के 10 सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्राओं तथा क्विज प्रतियोगिता के 19 छात्र-छात्राओं को संयुक्त रूप से प्रमाणपत्र वितरित किए गए। डॉ. रण सिंह, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक ने विजेताओं एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर डॉ. रण सिंह ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में निर्वाचन संबंधी जानकारी, लोकतांत्रिक चेतना, तार्किक क्षमता और रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक तथा संबंधित विद्यालयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page