Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 नवंबर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 21 नवंबर 2026 को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वैवाहिक मंडप, मंच, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा और पार्किंग सहित वर-वधू एवं उनके परिजनों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले किसी भी जोड़े या उनके परिजनों को असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए बैठने, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने तथा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सुव्यवस्थित, गरिमापूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न कराएं। साथ ही किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page