Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 नवंबर। जनगणना-2027 को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से न्यायिक दिवस के अवसर पर हाथरस बार एसोसिएशन के सदस्यों को स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं और अपने परिवार की जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने हाथरस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं मंत्री को मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी की अपील की प्रतियां उपलब्ध कराईं। उनसे अनुरोध किया गया कि इन अपीलों को बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों और अन्य लोगों तक पहुंचाया जाए, जिससे अधिक से अधिक परिवार स्व-गणना प्रक्रिया में भाग ले सकें।

इस अवसर पर अधिवक्ताओं को स्वयं तथा अपने परिवार के सभी सदस्यों की स्व-गणना ऑनलाइन पोर्टल https://se.census.gov.in के माध्यम से कराने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उनसे अपने परिचितों और समाज के अन्य लोगों को भी इस प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने की अपील की गई। अधिकारियों ने बताया कि स्व-गणना एक सरल ऑनलाइन प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से प्रत्येक परिवार स्वयं अपनी जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज कर सकता है। इससे जनगणना प्रक्रिया में आमजन की प्रत्यक्ष सहभागिता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

प्रशासन की ओर से कहा गया कि जनगणना-2027 को सफल बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। इसी क्रम में हाथरस बार एसोसिएशन से जनजागरूकता और प्रचार-प्रसार में सहयोग करने की अपील की गई, ताकि अधिक से अधिक परिवार स्व-गणना प्रक्रिया से जुड़ सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page