Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 18 नवंबर। हाथरस रोड पर ताजपुर रेलवे फाटक के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार काली थार कार ने बाइक सवार पिता-पुत्री को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। आरोप है कि कार चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने मामले में जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली मुरसान में तहरीर दी है। कस्बा मुरसान के किला निवासी दिनेश प्रताप सिंह का कहना है कि 17 नवंबर को दोपहर करीब 2:15 बजे वह अपनी पुत्री को लेने पावना पब्लिक स्कूल दर्शना जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार काली थार कार ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मारने का प्रयास किया। हालांकि, वह बाल-बाल बच गए। आरोप है कि बुधवार को सुबह करीब 8:20 बजे वह अपनी पुत्री को मोटरसाइकिल से स्कूल छोड़ने जा रहे थे। हाथरस रोड पर ताजपुर रेलवे फाटक से कुछ आगे उसी काली थार कार ने उनकी मोटरसाइकिल में तेज रफ्तार से टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्री घायल हो गए। इसके बाद कार चालक थार को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने घायल छात्रा का उपचार मुरसान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page