Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 18 नवंबर। क्षेत्र के खजुरिया गांव में करीब 21 दिन पहले दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने मंगलवार की दोपहर को दूसरे पक्ष की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रनवीर निवासी खजुरिया मुरसान ने पुलिस को बताया कि 27 अक्तूबर की सुबह करीब 8:50 बजे गांव के दर्याब सिंह, श्रीपाल सिंह, कालीचरण, महिपाल, देवेंद्र और नागेंद्र उर्फ भोला लाठी-डंडे और सरिया लेकर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज की और परिवार के लोगों से मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने परिवार के देवेंद्र सिंह, सुनीता, यशोदा, शैलेंद्र और श्याम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। परिजनों ने भागकर जान बचाई और डायल 112 पर सूचना दी। आरोप है कि इसके बाद हमलावर घर के सामने पहुंचे और ईंट-पत्थर व लाठी-डंडों से दोबारा मारपीट की। रनवीर ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने महिलाओं के साथ अभद्रता की है। बताया जाता है कि प्रथम पक्ष दर्याब सिंह ने भी 28 अक्तूबर को देवेन्द्र, सत्यवीर सिंह, पुष्पेंद्र, सचिन, शैलेन्द्र और श्याम सिंह के खिलाफ मारपीट करने के आराेप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page