Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 18 नवंबर। कोल्ड स्टोर में काम करते समय सीढ़ियों से पैर फिसलने के कारण मजदूर युवक गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद कोल्ड स्टोर में काम कर रहे अन्य मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। साथी मजदूर घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसका उपचार किया।

जानकारी के अनुसार, भटेला निवासी 20 वर्षीय पंकज पुत्र प्रेमपाल एक कोल्ड स्टोरेज में मजदूरी करता है। मंगलवार को वह कोल्ड स्टोर में अपना काम कर रहा था। इसी दौरान किसी कार्य से सीढ़ियों से नीचे उतरते समय अचानक उसका पैर फिसल गया। संतुलन बिगड़ने के कारण वह सीढ़ियों से नीचे गिर पड़ा। हादसे में उसके शरीर में चोटें आईं और वह घायल हो गया। युवक को गिरता देख वहां मौजूद साथी मजदूर तत्काल उसके पास पहुंचे और उसे संभाला। इसके बाद साथी मजदूर उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचे। यहां चिकित्सक ने घायल युवक का परीक्षण कर प्राथमिक उपचार किया। हादसे की जानकारी मिलने पर उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page