Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 18 नवंबर। क्षेत्र के गांव बुढ़ाइच में मंगलवार देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग में किसान का आठ बीघा करब और धान का पुआल जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक किसान का पशुओं के चारे के लिए रखा पूरा भूसा और करब जल चुका था। गांव बुढ़ाइच निवासी किसान पंकज पुत्र भूरी सिंह ने बताया कि उसने चार बीघा में धान और चार बीघा में बाजरे की फसल की थी। फसल की कटाई के बाद उसने करब और धान का पुआल घर के पास ही पशुओं के चारे के लिए सुरक्षित रख लिया था। मंगलवार देर रात जब परिवार के लोग सो रहे थे, तभी अचानक उसमें आग लग गई। आंख खुलने पर जब उसने आग की विकराल लपटें देखीं तो उसके होश उड़ गए।

आग की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक आठ बीघा का करब और धान का पुआल पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। किसान के सामने अब पशुओं के चारे का इंतजाम करने का संकट खड़ा हो गया है। किसान ने बताया कि उसे यह जानकारी नहीं है कि आग किस कारण से लगी। वहीं, कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि इस घटना के संबंध में कोतवाली में अभी कोई लिखित सूचना प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page