Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

smart

हाथरस 18 नवंबर। इंडिया स्किल्स कंपटीशन 2026-27 के अंतर्गत जनपद के प्रतिभावान युवक-युवतियों को अपना कौशल और हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा। मिशन निदेशक, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के कार्यालय पत्र के क्रम में जनपद स्तर पर विभिन्न सेक्टरों में कुल 913 युवक-युवतियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए पंजीकरण कराया है। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय तथा राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न चरणों में किया जा रहा है। इसी क्रम में द्वितीय चरण की प्रतियोगिता 20 नवंबर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), सिकंदराराऊ में आयोजित होगी। इस चरण में पंजीकृत 913 अभ्यर्थियों में से 109 युवक-युवतियां आठ विधाओं में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में ब्रिकलेइंग, सीएनसी टर्निंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन टेक्नोलॉजी, हेयरड्रेसिंग, आईसीटी नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर, इंटेलिजेंट सिक्योरिटी टेक्नोलॉजी तथा पेंटिंग एंड डेकोरेटिंग जैसी विधाएं शामिल हैं। इस बार प्रतियोगिता का आयोजन कुल 63 विभिन्न स्किल्स (ट्रेड्स) में किया जा रहा है।

प्रतियोगिता की जिला स्तरीय परीक्षा 15 नवंबर से 16 दिसंबर के बीच विभिन्न चरणों में आयोजित की जा रही है। इसके लिए निर्धारित परीक्षा केंद्र राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सिकंदराराऊ हाथरस है। अलग-अलग ट्रेड की परीक्षा तिथि और समय की जानकारी संबंधित परीक्षार्थियों को उनकी ई-मेल आईडी पर परीक्षा से पहले उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपनी आवंटित ट्रेड की परीक्षा तिथि और समय की जानकारी समय रहते प्राप्त कर लें तथा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों। जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सफल अभ्यर्थियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर चयनित विजेता वर्ल्ड स्किल्स कंपटीशन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतियोगिता के माध्यम से जिले के प्रतिभावान युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा। आयोजन को पारदर्शी, निष्पक्ष और विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी अथवा सहायता के लिए अभ्यर्थी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिकंदराराऊ, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन कार्यालय हाथरस अथवा श्री कुलदीप सिंह के मोबाइल नंबर 8279553674 पर संपर्क कर सकते हैं।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles
Check latest article from this author !
हसायन : स्वास्थ्य विभाग की टीम आने की खबर लगते ही झोलाछाप चिकित्सकों में मची खलबली,क्लीनिक और पैथोलॉजी बंद कर संचालक गायब
हसायन : लंगूर की मौत के बाद मचा हड़कंप वन विभाग की टीम के पहुचने पर वन कर्मियो और ग्रामीणों के बीच हुई तीखी कहासुनी, गर्भाधान के दौरान रस्सी से गला घुट जाने के कारण नर लंगूर की मौत होने का दावाग्रामीणों ने शव को जमीन में दफनाया वन विभाग ने शव निकलवाकर कब्जे में लिया
हसायन : सीएचसी पर स्वास्थ्य विभाग की सर्जन टीम ने किए सत्ताइस महिलाओं के नसबंदी ऑपरेशन, स्वास्थ्य परीक्षण में तीन महिलाएं गर्भवती होने पर नसबंदी के लिए नहीं पाई गईं पात्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page